पहले 'दो कतरन' में और अब 'दुल्हन के लिबास' में गिरते-पड़ते इस हसीना ने खिंचवाई फोटो, देखें यहां!

हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक एमिली राताजकोव्सकी का हाल ही में डिवोर्स हुआ है। बेशक, एमिली सिंगल हैं लेकिन पूरी तरह से प्रोफेशनल हैं। इसी के चलते एमिली ने हाल ही में शानदार ब्राइडल लुक में फोटोशूट करवाया है।
मॉडल ने इस शानदार ब्राइडल लुक की सेक्सी तस्वीरें फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मॉडल ब्राइडल ड्रेस में जमीन पर लोट-पोट होकर फोटोशूट करवा रही हैं।
31 साल की एक्ट्रेस ने पर्पल ब्राइडल ड्रेस पर एक शाइनिंग सिल्वर टियारा और घूंघट पहना हुआ था। साथ ही में उन्होंने हाथों में बिना उंगली वाले दस्ताने पहने हुए हैं। बेहद कातिलाना अंदाज में अमेरिकी मॉडल एमिली ने पर्पल रंग का हैंड पर्स भी लिया है और पर्पल हाई हील्स पहनी हुई हैं। इन फोटोज में से एक तस्वीर में एक्ट्रेस ने शाही कुर्सी पर बैठे हुए एक बहुत लो कट, लॉन्जरी स्टाइल में पर्पल ड्रेस पहनी हुई है।
एक अन्य स्नैपशॉट में, वे एक सड़क पर पोज देते हुए हवा में घूंघट को उछालती हुई नजर आ रही हैं, जबकि एक वीडियो क्लिप में, राताजकोव्सकी को एक शॉप की विंडो पर लेटी हुई है, उनके इस लुक को विंडो के बाहर खड़े लोग देख रहे हैं।
एमिली के फैंस उनके इस फोटोज और वीडियोज को बहुत पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर 9 लाख 92 हजार से ज्यादा लोग इन फोटोज और वीडियोज को लाइक कर चुके हैं।
बता दें, इस हसीना ने हाल ही में टू पीस बिकनी में एक फोटोशूट करवाया फोटोशूट करवाया है जिसमें वे हवा में लटकती नजर आ रही है। इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें और वीडियो एमिली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा कि वे खुद ही अपने 'स्टंट्स' करती हैं। इन तस्वीरों में छोटे कपड़ों में यानी टू पीस बिकनी में वे नजर आ रही है और तारों के जरिए हवा में लटकी हुई है। साथ ही खुले बाल और हाई हील्स के साथ बेहद शानदार लग रही हैं। इन फोटो और वीडियो 8 लाख 50 हजार के आसपास लोग लाइक कर चुके हैं और खूब कमेंट भी कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि एमिली ने बिकनी में फोटोशूट करवाया है इस फोटोशूट की खास बात ये है कि वे इस फोटोशूट के साथ स्टंट भी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











