एल्टन जॉन को 'सर' से ज्यादा पसंद 'ऑस्कर'
ब्रिटेन के गायक जॉन एल्टन को ऑस्कर नाम से मशहूर अकादमी पुरस्कार इतना पसंद है कि वह इसके लिए अपनी 'सर' की मानद उपाधि को त्याग सकते हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक जॉन को 1998 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सर की उपाधि से नवाजा था। इसके बाद से वह सर एल्टन जॉन कहे जाने लगे लेकिन उनका मानना है कि उनके लिए सर की उपाधि ऑस्कर से अधिक मूल्यवान नहीं। जॉन को इससे पहले 1994 में 'बेस्ट ओरिजिनल सांग' के लिए ऑस्कर से नवाजा गया है। इसके अलावा भी उन्होंने देश और दुनिया के कई प्रतिष्ठित सम्मान और पुरस्कार हासिल किए हैं।
यह पूछे जाने पर कि वह कौन सा सम्मान अपने पास रखना चाहेंगे, जॉन ने कहा, "जाहिर तौर पर ऑस्कर। दूसरा कोई पुरस्कार या सम्मान प्रतिष्ठा के लिहाज से ऑस्कर के सामने नहीं टिकता। ऑस्कर पाने के बाद लगता है कि आपने कुछ हासिल किया।"


Click it and Unblock the Notifications












