खुद की ही बेटियों के साथ अश्लील हरकत करता रहा बड़े बिजनेसमैन का पिता, 5 साल के बेटे को भी नहीं बख्शा

Elon Musk father controversy: दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में गिने जाने वाले एलन मस्क के पिता एरोल मस्क एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एरोल पर बीते 30 सालों में अपने बच्चों और सौतेले बच्चों के साथ यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, इन मामलों में कई बार पुलिस जांच भी हुई, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी आरोप में दोषी नहीं ठहराया गया है।
1993 से शुरू हुईं शिकायतें
न्यूयॉर्क टाइम्स की जांच में सामने आया कि पहली शिकायत साल 1993 में की गई थी। उस वक्त एरोल की 4 साल की सौतेली बेटी ने बताया कि घर पर उनके पिता ने उसके साथ गलत हरकत की। करीब 10 साल बाद, उसी सौतेली बेटी ने फिर आरोप लगाया कि उसने एरोल को अपना अंडरवियर सूंघते हुए पकड़ लिया था।
हालिया मामला 2023 का
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाल ही में, साल 2023 में, एरोल के 5 साल के बेटे ने कहा कि पिता ने उसके साथ भी गलत हरकत की। इस शिकायत के बाद परिवार के एक सदस्य और एक सोशल वर्कर ने इंटरफेयर करने की कोशिश की।
बेटियों और सौतेले बेटे पर भी आरोप
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि एरोल पर उनके परिवार के मेंबर ने उनकी दो बेटियों और एक सौतेले बेटे के साथ गलत बर्ताव करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन मामलों के बावजूद उन्हें किसी भी अदालत ने अब तक दोषी करार नहीं दिया। पुलिस की ओर से तीन जांचें शुरू हुई थीं, जिनमें से दो को बंद कर दिया गया। तीसरी जांच का नतीजा अभी तक सामने नहीं आया है।
एलन मस्क से मदद की गुहार
परिवार के सदस्यों ने इन घटनाओं को लेकर कई बार एलन मस्क से मदद मांगी। रिपोर्ट में 2010 का एक लेटर भी सामने आया है, जिसमें एक रिश्तेदार ने एलन को लिखा था- "हमें आपकी सलाह और मदद की जरूरत है, क्योंकि हम रोज इन बच्चों को पीड़ित होते देख रहे हैं।"
खबर के मुताबिक, कुछ मामलों में एलन की ओर से उनके असिस्टेंट्स ने जवाब दिया और परिवार को आर्थिक मदद भी दी गई। हालांकि, एलन और उनके पिता के रिश्ते काफी सालों से खराब हैं और वह उनसे दूरी बनाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











