Elle Fanning ने हवा में उड़ते हुए किए खतरनाक स्टंट, ऐसी तैयारी की कि खुद भी पहचान नहीं पाईं!

By Filmibeat Desk
Elle Fanning Predator Badlands

Elle Fanning Predator Badlands: हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐले फैनिंग (Elle Fanning) अब अपने ड्रमैटिक कैरेक्टर से निकलकर एक नए एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'Predator: Badlands' में वह लीड रोल निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने जबरदस्त तैयारी की है।

ऐले ने फिल्म के लिए स्टंट और वायर वर्क की सख्त ट्रेनिंग ली है, जो करीब एक महीने तक चली।

ऐले का नया एक्शन लुक

इस बार ऐले का अंदाज कुछ अलग होगा। उन्होंने अपने किरदार के लिए कई खतरनाक फाइट सीन और वायर स्टंट्स खुद किए हैं। एक इंटरव्यू में ऐले ने बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग से पहले काफी मेहनत करनी पड़ी।

उन्होंने कहा- 'मुझे बहुत सारे स्टंट और वायर वर्क का अभ्यास करना पड़ा। मैं बचपन से ही खेलकूद में एक्टिव रही हूं, इसलिए मेरे अंदर एथलेटिक एनर्जी है। मुझे अपने शरीर को किसी चीज के लिए पूरी तरह झोंकना अच्छा लगता है। स्टंट टीम के साथ करीब एक महीने तक हमने फाइट सीन्स और एक्शन कोरियोग्राफी सीखी। लेकिन सबसे कठिन हिस्सा वायर वर्क था, जिसके लिए शरीर को पूरी तरह फिट बनाना पड़ा।'

पहले कभी न देखे गए स्टंट्स

ऐले ने बताया कि इस फिल्म में इस्तेमाल हुए वायर रिग्स और स्टंट सीक्वेंस पहले कभी नहीं देखे गए। उन्होंने कहा कि इन सीन्स के लिए बहुत कोर स्ट्रेंथ की जरूरत होती है। ऐले और उनके को-स्टार दिमित्रियस को कई बार हवा में साथ लटककर शूट करना पड़ा।

उन्होंने बताया- "हम दोनों की पीठ आपस में जुड़ी रहती थी और हमें एक साथ हवा में उड़ना पड़ता था। इन रिग्स को खास तरीके से तैयार किया गया था ताकि हर मूवमेंट परफेक्ट दिखे। हमें अपने शरीर के वजन और बैलेंस को समझना पड़ता था। शूट के दौरान हमने 'व्हीलबेरो मेथड' भी अपनाई, जिसमें मैं एक ठेले पर बैठी होती थी और दिमित्रियस मुझे चलाते थे। बाद में VFX टीम उस ठेले को हटा देती थी, लेकिन शूट के वक्त ये काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि उन्हें मुझे पहाड़ियों पर धकेलना पड़ता था।"

फिल्म की रिलीज डेट

फैंस के लिए खुशखबरी है कि 'Predator: Badlands' अब जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। यह फिल्म 7 नवंबर को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

ऐले फैनिंग का यह एक्शन अवतार दर्शकों के लिए एक नया अनुभव साबित होगा। उनकी मेहनत और डेडिकेशन देखकर साफ है कि इस बार वह सिर्फ अपनी एक्टिंग से नहीं, बल्कि दमदार एक्शन से भी सबका दिल जीतने वाली हैं।

More from Filmibeat

Read more about: hollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X