टेलर ने शादी की अफवाह को नकारा
लास एंजेलिस। हॉलीवुड के गुजरे जमाने की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रह चुकी अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर ने अपनी शादी संबंधी अफवाहों को खारिज कर दिया है। अफवाह थी कि टेलर नौवीं बार विवाह कर रही हैं।
वेबसाइट 'एश शोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक टेलर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा है, "मेरी सगाई की खबरों में सच्चाई नहीं है। जेसन मेरे प्रबंधक और प्रिय मित्र हैं। मैं दिल से उन्हें बहुत प्यार करती हूं।" पिछले सप्ताहांत में खबर थी कि 78 वर्षीय टेलर ने उनके लंबे समय से साथी रहे 49 वर्षीय जेसन विंटर्स से हाल ही में सगाई की है और दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications












