लिज़ टेलर के लिए 'आठ शादी माफ'

By Ajay Mohan

Elizabeth Taylor
हॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर जिन्‍हें प्‍यार से लोग लिज़ टेलर बुलाते थे, का निधन हो गया। दुनिया भर के लोग उन्‍हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड ने भी अपनी श्रद्धांजली दी। लिज़ का नाम आते ही उनके सामाजिक, व्‍यवसायिक और निजी जीवन की बातें जरूर ज़हन में आती हैं। बात अगर निजी जीवन की आ ही गई है, तो हम आपको बता दें कि लिज़ की आठ शादियां आज भी लोगों को याद हैं। असल में उनकी ख्‍याति का सबसे बड़ा कारण उनकी शादियां ही थीं।

लिज़ ने अपने जीवन में सात पतियों से आठ बार शादियां कीं, जिनमें से सिर्फ एक के साथ तलाक हुआ। लिज़ ने पहली शादी कोनराड निकी हिल्‍टन से की। दोनों का जीवन सुखमय नहीं रहा और 9 महीने बाद उनका तलाक हो गया।

दूसरी शादी माइकल वाइल्डिंग के साथ की। वाइल्डिंग उनसे 20 साल बड़े थे। तीसरी शादी माइकल टॉड से की। टॉड की मौत के बाद लिज़ का अफेयर एडी फिशर से चला। जिस पर कई विवाद भी उठे, क्‍योंकि फिशर पहले से शादीशुदा थे। लेकिन उसके बावजूद लिज़ और फिशर ने शादी की।

लिज़ ने पांचवीं शादी रिचर्ड बर्टन से की। दोनों के बीच शादी से पहले और बाद तक करीब 10 साल तक संबंध रहे। हॉलीवुड ऐक्‍टर बर्टन से भी उनकी शादी ज्‍यादा दिन तक नहीं चली और तलाक हो गया। लेकिन दोनों के प्‍यार के चर्चे फिर से उन्‍हें करीब ले आये और 16 महीने बाद दोनों ने फिर से शादी की। यह लिज़ की छठी शादी थी।

बर्टन के बाद लिज़ ने जॉन वार्नर से शादी की, लेकिन दोनों के बीच कुछ ही दिन में खटास पैदा हो गई, जिस वजह से रिश्‍ता टूट गया। आठवीं शादी लिज़ ने लैरी फोर्टेन्‍स्‍की के साथ की। हॉलीवुड फिल्‍मों में चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल लिज़ को उनकी शादियों की वजह से सबसे ज्‍यादा ख्‍याति मिली।

2 ऑस्कर पुरस्‍कार

एलीजाबेथ ने अपने जीवन में 50 हॉलीवुड फिल्‍में कीं। पचास के दशक में उन्हें चार बार ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया और एलिजाबेथ ने दो ऑस्कर पुरस्कार जीते। पहला ऑस्कर उन्हें 1960 में 'बटरफील्ड 8' के लिए मिला और दूसरी बार 1966 में 'हू इज अफ्रेड ऑफ वरजिनिया वुल्फ' के लिए उन्हें ऑस्कर से नवाजा गया। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता बर्टन के साथ काम किया था।

टेलर और बर्टन की पहली मुलाकात 1963 में क्लियोपेट्रा फिल्म के दौरान हुई और इसके बाद लिज ने बर्टन के साथ दो बार शादी भी की। एलिजाबेथ की गिनती हॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। इंग्लैंड की महारानी उन्हें 'डैम' की उपाधि से सम्मानित कर चुकी हैं। यह पुरुषों को दी जाने वाली 'सर' की उपाधि के समान ही महिलाओं को दी जाने वाली उपाधि है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X