हर्ले ने नायर से तलाक की अर्जी दी
ब्रिटिश अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले और भारतीय उद्योगपति अरुण नायर के संबंधों में पड़ी खटास अब जगजाहिर हो गई है। हर्ले ने नायर से तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल की है। हर्ले ने अर्जी में अवांछित व्यवहार को तलाक का कारण बताया है। इससे पहले दोनों के अलगाव की खबरें ट्विटर के जरिए सब को पता चुल चुकी हैं। हर्ले इन दिनों पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट किलाड़ी शेन वॉर्न के साथ व्यस्त हैं।
दोनों के खुल्लमखुल्ला रोमांस का तस्वीरें ट्विटर पर भी प्रकाशित हो चुकी हैं। इधर अरुण नायर भी इन दिनों एक अन्य खूबसूरत बाला के बाहों में बाहें डाले घूम रहे हैं। पिछले दिनों अपने भारत दौरे के वक्त वह उस बाला के साथ यहां आए थे। अरुण ने तो अपने निजी संबंधों पर मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। लेकिन अब हर्ले के एक्सट्रीम स्टेप ने उनकी कहानी को कोर्ट में घसीट लिया है।
हर्ले की ये पहले शादी थी हालांकि वह हॉलीवुड अभिनेता हग ग्रांट के साथ काफी सालों तक लिव-इन रिलेशन में रह चुकी हैं और उनका एक सात साल का बेटा भी है। हर्ले ने इससे पहले अरुण को अपने बेटे का अच्छा पिता बताया था और अब भी वह अरुण को लेकर काफी शांत नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











