शेन वार्न के बच्चों का दिल जीतना कठिन: लिज हर्ले
आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और स्पिनर शेन वार्न के साथ सम्बंधों को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले का कहना है कि उनके लिए वार्न के बच्चों का भरोसा जीतना काफी कठिन काम है।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक हर्ले हाल ही में वार्न से मिलने आस्ट्रेलिया गईं थीं, जहां पहली बार उनका सामना वार्न के तीन बच्चों से हुआ।
हर्ले के एक करीबी मित्र के मुताबिक बच्चे वार्न और उनकी मां सिमोन के बीच हुए अलगाव से खासे निराश हैं लेकिन मुलाकात के दौरान वह काफी सजह दिखे।


Click it and Unblock the Notifications












