स्टेज पर बॉयफ्रेंड को शर्टलेस देख, बेकाबू हुई ये हसीना, परफॉर्मेंस से पहले ही दिया जबरदस्त 'चुंबन'

Ekin Su Culculoglu

लव आईलैंड स्टार और ब्रिटिश एक्ट्रेस एकिन सु (Ekin Su Culculoglu) रातों-रात सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, dancing on ice के स्टेज पर स्केटिंग डांस परफॉर्मेंस के दौरान एकिन सु ने जब अपने बॉयफ्रेंड को शर्टलेस देखा और खुद पर काबू नहीं कर पाईं और इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते, वे अपने शर्टलेस बॉयफ्रेंड डेविड को जबरदस्त तरीके से किस करने लगीं। शो में बैठी ऑडियंस और ज्यूरी मेंबर्स भी ये सब देखते रह गए एकदम भौंचक्के रह गए।

रियलिटी टीवी स्टार स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान व्हाइट और पिंक शॉर्ट ड्रेस में जब स्टेज पर पहुंची तो अपने बॉयफ्रेंड डेविड के साथ ही एक और पार्टनर को शर्टलेस देखा। सभी स्केटिंग पहन आईस पर स्टेज पर परफॉर्म करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही 28 वर्षीय स्टार बेकाबू हो गईं और अपने बॉयफ्रेंड को किस करने लगीं। बता दें, एकिन सु का इस सप्ताह का डांस कार वॉश की थीम पर बेस्ड था जिसमें वे अपने बॉयफ्रेंड और दूसरे पार्टनर के साथ हॉट अंदाज में कार वॉश करते हुए और स्केट्स के साथ बर्फ पर थिरकते हुए नजर आईं।

हालांकि एक्स लव आईलैंड विनर स्केटिंग डांस शो नहीं जीत पाईं और फिनाले में पहुंचने से पहले ही इन्हें घर का रास्ता देखना पड़ा। दरअसल, डांस के दौरान उनका पैर फिसल गया जिससे कि वे डांसिंग ऑन आइस शो से एलिमिनेट हो गई। एकिन सु का कहना है कि प्रैक्टिस के दौरान उनके पैरों की मसल्स खींच गई थी जिसकी वजह से उन्हें डांस के दौरान अपनी परफॉर्मेंस के दौरान कम स्कोर मिला।

लेकिन उन्हें इस बात का गम नहीं ब्लकि उन्होंने ये कहा कि डेविड के साथ स्टेज पर परफॉर्म करना बहुत अच्छा था। वही फैंस ये बात हजम नहीं कर पा रहे कि उनकी फेवरेट स्टार को इतनी जल्दी घर जाना पड़ रहा है। इसके चलते एकिन सुन और उनके बॉयफ्रेंड डेविड के लिए खूब वोटिंग भी हो रही है ताकि अगले सप्ताह यह जोड़ी स्टेज परफॉर्मेंस कर सकें।

आपको बता दें, फैंस से डांसिंग ऑन आइस शो के लिए वोटिंग मांगना हो या फिर डेविड के साथ फोटो खिंचवाना, एकिन सु कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ती जिससे कि उन्हें डेविड के साथ पोज देने का मौका मिले। एकिन सु ने डेविड के साथ कई पर्सनल वीडियोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X