मैडम टुसॉड में लेडी गागा के 8 मोम के पुतले
पॉप गायिका लेडी गागा बीते दो साल में ही इतनी लोकप्रिय हो गई हैं कि दुनियाभर के मैडम तुसाद संग्रहालयों में मोम से बने उनके आठ पुतलों का अनावरण हुआ है।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लंदन, न्यूयार्क, लास वेगास, लास एंजेलिस, एम्स्टर्डम, बर्लिन, शंघाई और हांगकांग स्थित संग्रहालयों में गागा के पुतले लगाए गए हैं।
लंदन स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय के महाप्रबंधक एडवर्ड फुलर कहते हैं, "संग्रहालय में गागा का पुतला शामिल करने की मांग बहुत ज्यादा थी। हम उनका पुतला लगाने पर खुशी और कृतज्ञता महसूस कर रहे हैं।" गागा की पहली एलबम 'द फेम' 2008 में जारी हुई थी, तब से वह लगातार लोकप्रियता के शिखर छू रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











