अभिनेत्री आर्था किट का निधन

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार किट कैंसर की मरीज थीं। किट की मृत्यु के समय उनकी बेटी किट शापिरो मौजूद थीं।
टेलीविजन कार्यक्रमों में सशक्त अभिनय के लिए आज भी लोग किट को याद करते हैं। उन्होंने वर्ष 1960 में बेटमैन श्रृंखला के धारावाहिक में कैटवुमन की भूमिका निभाकर और साथ ही प्रसिद्ध क्रिसमस गीत 'सांता बेबी' को आवाज देकर भारी लोकप्रियता अर्जित की थी।
किट का जन्म दक्षिण कैरोलिना में हुआ था। आठ वर्ष की उम्र में वे न्यूयार्क आ गईं। उन्होंने लगभग दस भाषाओं में गीत गाए और 100 से अधिक देशों में अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications