'द राक' को चाहिए 'बोर्न त्रयी' जैसी फिल्में
द राक' के नाम से मशहूर और फिल्म 'द स्कोर्पियन किंग' के नायक ड्वेन डग्लस जॉनसन ने कहा है कि वो ऐसी ही फिल्मों में काम करेंगे जो 'बोर्न त्रयी' जैसी होंगी.
जॉन्सन जिनके फ़िल्मों मे आने पर उन्हे अगला सिल्वेस्टर स्टेलोन और अर्नोल्ड श्वॉर्ज़नेगर पुकारा जाने लगा था, 'बोर्न त्रयी' की प्रशंसा करते हुए कहते है, "मेट डेमन की बोर्न सीरीस ने तो एक्शन फ़िल्मो की परिभाषा ही बदल दी है."
जॉनसन कहते है कि उन्हे अब भी एक्शन फ़िल्मे करना पसंद है, और करना भी चाहते है, बशर्ते की उनमें 'बोर्न त्रयी' वाली बात हो. उन्होंने यह भी कहा कि एक्शन फ़िल्मे बॉक्स ऑफिस पर तभी कामयाब हो सकती है जब उनकी कहानियां अच्छी होंगी.


Click it and Unblock the Notifications