बचपन में बहुत शर्मीली थी डफी
ग्रैमी अवार्ड विजेता एमी एनी डफी बचपन में बहुत शर्मीली थी और उन्होंने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा था कि वह बड़ी होकर गायिका बनेंगी।
वेबसाइट चायनाडेली डॉट काम के अनुसार डफी का कहना है, "बचपन में मैं कभी भी गायिका नहीं बनना चाहती थी। मैं बेहद शर्मीली थी। लेकिन मैं अपने विचारों को अभिव्यक्त करना चाहती थी और मुझे लगता था कि गायिकी इसके बेहतरीन विकल्पों में से है।"
24 वर्षीय पॉप गायिका ने बताया, "मैं बहुत अच्छी तैराक थी। इसलिए अगर गायिका नहीं होती तो शायद मैं तैराक होती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











