फूल को मिला डफ्फी का नाम
ब्रिटेन के एक बागवानी शो में दिखाए जाने वाले एक फूल का नाम वेल्श की गायिका डफ्फी के नाम पर रखा गया है।
वेबसाइट 'द मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 'द रॉयल होर्टिकल्चर सोसाइटी' (आरएचएस) ने फूल को डफ्फीडिल का नाम दिया है।
इस फूल को आगामी अप्रैल में कार्डिफ में आयोजित आरएचएस शो में लोगों के सामने लाया जाएगा।
आरएचएस स्टीफन बेट ने कहा, "निश्चित रूप से यह फूल उनके प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications