क्या दवाएं हैं मर्फी की मौत की वजह

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार ब्रिटनी के कमरे में रखे मेज से अवसाद के दौरान ली जाने वाली गोलियों की बोतल भी बरामद की गई।
ब्रिटनी का शव बरामद किए जाने के बाद कहा गया था कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। खबरों में कहा गया है कि वह 'फ्लू' जैसे लक्षण नजर आने के बाद दवाइयां ले रही थीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ब्रिटनी के कमरे से बरामद दवाइयों में दर्द निवारक, मधुमेह और दिल के दौरे की दवाइयां शामिल थीं।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटनी का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया था लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट छह सप्ताह बाद आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











