पूर्वजन्म में डॉल्फिन थी: बैरीमोर
हॉलीवुड अभिनेत्री ड्रयू बैरीमोर का मानना है कि पूर्वजन्म में वह डॉल्फिन मछली थी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार बैरीमोर को डॉल्फिन मछलियों से खास लगाव है। उनके घर में इस समुद्री मछली की 200 से अधिक तस्वीरें और मूर्तियां हैं।
हाल ही में बैरीमोर ने एक करीबी मित्र से कहा था, "मुझे डॉल्फिन से खास लगाव है। मेरा मानना है कि पूर्वजन्म में मैं एक डॉल्फिन थी।"


Click it and Unblock the Notifications











