ड्रियू बैरीमोर की कार को पापराजी की कार ने टक्कर मारी

सोमवार को बेवर्ली हिल्स स्थित एक हेयर सैलून से बैरीमोर के निकलने के तुरंत बाद यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद बेरीमोर अपनी कार से बाहर निकली और फोटोग्राफर पर चिल्लाने लगी। दुर्घटना में बैरीमोर को कोई चोट नहीं आई। पापराजी मशहूर हस्तियों का पीछा करके उनकी तस्वीरें लेने वाले फ्रीलांस फोटोग्राफर होते हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1997 में पेरिस में ब्रिटेन की राजकुमारी डायना और उनके मित्र अल फहद डोडी की एक कार दुर्घटना में उस समय मृत्यु की हो गई थी जब उनकी कार का पीछा कर रही एक पापाराजी फोटोग्राफऱ की कार से बचने के लिए डायना के ड्राइवर ने कार की गति तेजी कर दी और वह एक सुरंग में जा टकराई।


Click it and Unblock the Notifications











