पेरिस का प्यार जीतने में लगे रेनहार्ट

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक रेनहार्ट ने हिल्टन के लिए फिजी के वेदिगी द्वीप को किराए पर लिया। इसका कारण यह था कि रेनकार्ट हिल्टन के साथ बिल्कुल एकांत में कुछ पल बिताना चाहते थे, ताकि दोनों के रिश्तों में फिर से प्रगाढ़ता आ जाए।
रेनहार्ट ने हिल्टन के साथ अपनी इस यात्रा का जिक्र सोशल नेटवर्किंग साइट 'ट्विटर' पर किया है। रेनहार्ट के मुताबिक उनके इस प्रयास ने हिल्टन को काफी प्रभावित किया है।
दूसरी ओर, हिल्टन ने 'ट्विटर' पर लिखा है, "वेदिगी द्वीप शानदार है। उसका सौंदर्य अनुपम है। मुझे वहां बड़ा मजा आया। मुझे उस जगह से प्यार हो गया है। वह छुट्टियां बिताने के लिए सर्वोत्तम जगह है।"


Click it and Unblock the Notifications











