2012 ने कमाए 6.5 करोड़ डॉलर
बीते शुक्रवार हिंदी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 2012 ने तीन दिन में 6.5 करोड़ डालर की कमाई की है। फिल्म 13 नवंबर को रिलीज हुई थी और सप्ताहांत तक इस फिल्म ने इतनी कमाई की। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ डॉलर है।
फिल्म 2012 पृथ्वी के विनाश पर केंद्रित कहानी है। यह एक डिसास्टर फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक रोनाल्ड हैं जो इस से पहले गोडजिला और द डे आफ्टर टोमारो जैसी फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसेक मुख्य भूमिका मे हैं। यह फिल्म शुक्रवार से रविवार के दौरान सबसे ऊपर रही।


Click it and Unblock the Notifications