'अब वो इतनी हॉट नहीं...' Donald Trump ने साधा Taylor Swift पर निशाना, जानें क्या है मामला ?

Donald Trump- Taylor Swift: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में आते रहते हैं, लेकिन बीते दिन उन्होंने पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट के लिए कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुन लोग हैरान रह गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने जो कुछ भी अपने इस पोस्ट में लिखा है उसे देखकर लोग समझ रहे हैं कि वह अपनी पुरानी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है मामला और क्यों छिड़ा विवाद।
क्या कहा ट्रंप ने
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ पर शुक्रवार को एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा- 'क्या किसी ने ध्यान दिया। जब से मैंने कहा कि मुझे टेलर स्विफ्ट से नफरत है, तब से वह हॉट नहीं रहीं।' बता दें कि ट्रंप का यह पोस्ट तब आया जब वह विदेशी यात्रा कर रहे थे। ट्रंप के इस पोस्ट को देख टेलर स्विफ्ट के फैन्स नाराज हो गए हैं। टेलर के फैन्स ने ट्रंप के इस पोस्ट को अपमानजनक बताया है।
“Has anyone noticed that, since I said “I HATE TAYLOR SWIFT,” she’s no longer “HOT?”
— Pop Base (@PopBase) May 16, 2025
— Donald Trump in new post. pic.twitter.com/lrXsWgLm85
आखिर क्या है इसके पीछे का विवाद
दरअसल यह बात साल 2024 की है। जब राष्ट्रपति चुनाव चल रहे थे और टेलर स्विफ्ट ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया था। उस समय सिंगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि- मैं कमला हैरिस को वोट कर रही हूं क्योंकि वह अधिकारों के लिए लड़ती हैं। इसलिए एक योद्धा की जरूरत है। बता दें कि टेलर स्विफ्ट के इस पोस्ट पर ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली थी। उन्होंने तब टेलर के लिए कहा था कि-मुझे टेलर स्विफ्ट से नफरत है।
नहीं दिया सिंगर ने कोई रिएक्शन
बता दें कि इसके बाद से यह बात दब गई थी, लेकिन जब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पोस्ट को लिखते हुए पुराने किस्से को याद किया है तब से यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। आपको बता दें कि ट्रंप द्वारा किए गए इस पोस्ट पर टेलर स्विफ्ट के फैन्स नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन अभी तक टेलर स्विफ्ट का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











