हन्ना मोनटाना' में नहीं दिखेंगी डॉली
गायिका डॉली पॉर्टन फिल्म 'हन्ना मोटाना' में नजर नहीं आएंगी। जब उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली तो वह काफी दुखी हो गई।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार फिल्म की पटकथा में डॉली के लिए किसी किरदार को शामिल नहीं किए जाने की वजह से वह 'हन्ना मोटाना' फिल्म में नजर नहीं आएंगी।
इससे पहले डॉली 'हन्ना मोटाना' की टेलीविजन धारावाहिकों में नजर आ चुकीं हैं। उन्होंने कहा कि "मैं फिल्म में नहीं हूं। वैसे मेरी इच्छा फिल्म में काम करने की थी। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications