'नाइन' में पादरी बनेंगे डोलेस-गाबाना
इटली के मशहूर फैशन डिजायनरों-स्टेफानो गाबाना और डोमिनिको डोलेस की जोड़ी आने वाली फिल्म 'नाइन' में पादरियों की भूमिका में नजर आएगी।
वेबसाइट 'फिमेल फस्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'नाइन' 1982 ब्रॉडवे प्रोडक्शन की फिल्म '81/2' पर आधारित एक संगीतमय फिल्म है। इसमें डेनियल डे लेविस, मैरियन कोटिलार्ड, जुडी डेंच, निकोल किडमैन, पेनेलपी क्रूज और सोफिया लॉरेन जैसी मशहूर हस्तियां काम कर रही हैं।
इस फिल्म का निर्देशन रॉब मार्शल कर रहे हैं और इसके इस साल नवंबर के अंत तक प्रदर्शित होने के आसार हैं।
डोलेस और गाबाना इससे पहले भी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने पहली बार इटली की फिल्म 'एल यूमो डेले स्टेले' में काम किया था। 1995 में बनी यह फिल्म 'सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म' की श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामांकित की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications