'लोहान के दिन जरूर फिरेंगे'
क्लिक करें फिल्म्स स्टार की गैलरी
हॉलीवुड निर्देशक की फिल्म से बाहर होने की वजह फिल्म के इन्वेस्टर्स का लोहान पर से विश्वास उठना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जिन्हे फिल्म में पैसा लगाना था वे लोहान के रहते पैसा लगाने से हिचक रहे थे। क्योंकि उन लोगों को विश्वास नहीं था कि लोहान पर केंद्रित फिल्म उनके पैसे वसूल पाएगी।
23 साल की इस ऐस्ट्रेस ने हॉलीवुड में आने के कुछ ही सालों के अंदर एक से बढ़ कर एक शानदार फिल्में दी हैं। कानूनी पेचों में उलझीं और पुनर्वास में फंसी लोहान ने 'जॉर्जिया रूल' और 'आई नो हू किल्ड मी' जैसी फिल्में दीं। लोग उनकी एक्टिंग को सराहते हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री अमांडा सिफ्रायड उनकी एक्टिंग की कायल हैं। अमांडा ने लोहान पर विश्वास जताया है कि वह जल्दी ही अपने निजी जीवन की समस्याओं से उबर कर अपने करियर पर कंसेट्रेट करेंगी।
उल्लेखनीय है कि सिफ्रायड ने 2004 में आई एक कॉमेडी फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह लोहान की हाईस्कूल की मित्र बनी थीं। इसके बाद से उन्होंने 'माम्मा मियां!' और 'डीयर जॉन' जैसी सफलतम फिल्में दीं।


Click it and Unblock the Notifications
