ईशा अंबानी ने 508 करोड़ में बेचा अपना 38,000 स्कवेयर फुट का बंगला, इस हसीना ने चुटकी बजाकर खरीदा?

Isha Ambani Jennifer Lopez

Isha Ambani LA House: दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी दुनियाभर की सफल बिजनेसवुमेन में से एक हैं, जो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और एक्सपेंसिव आउटफिट्स व ज्वेलरी के लिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके पास अपार संपत्ति है, जिसमें उनके लॉस एंजेलिस वाले घर की चर्चा हमेशा होती है। हालांकि, खबरों की मानें तो उन्होंने अपने इस शानदार घर को बेच दिया है।

अंबानी फैमिली के फैन पेज की एक पोस्ट के मुताबिक, ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज और उनके पार्टनर बेन एफ्लेक को सेल कर दिया है। वॉलिंगफोर्ड ड्राइव बेवर्ली हिल्स में स्थित ईशा अंबानी का एलए घर एंटीलिया से कम नहीं है! 12 बेडरूम और 24 बाथरूम वाला यह शानदार रेजिडेंस 38,000 वर्ग फुट एरिया में फैला है। जेनिफर लोपेज और उनके पार्टनर बेन एफ्लेक ने यह घर 61 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा है।

ईशा व आनंद का यह घर व्हाइट और क्रीम टोन में सजाया गया है, जिसमें स्पा, सैलून, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट तक, होम थिएटर और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं। इस घर की खास बात यह भी है कि यह वही जगह है, जहां ईशा अंबानी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी मां नीता के साथ रुकी थीं। हालांकि, इसे बेचने की क्या वजह रही, यह अभी सामने नहीं आई है।

ईशा के इस घर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसे रॉयल टच देने के लिए व्हाइट एंड ऑफ व्हाइट कलर व शानदार लाइटों से सजाया गया है। इस घर की तस्वीरों में आपको शांति भरा नजारा देखने को मिल सकता है। ईशा के घर के लिविंग एरिया में एक मिनिमल कलर का सोफा, एक पियानो और शानदार सीढ़ियां हैं। ईशा और आनंद के इस घर में लॉन के बगल में एक कंफर्टेबल स्विमिंग पूल देख सकते हैं, जिसके चारों ओर खूबसूरत लाइटिंग की गई है। स्विमिंग पूल के बगल में एक सॉना बाथ भी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X