..................... Doctor Is Guilty in Michael Jackson's Death‎ | माइकल जैक्सन का हत्यारा निकला उनका ही डॉक्टर - Hindi Filmibeat

माइकल जैक्सन का हत्यारा निकला उनका ही डॉक्टर

Michael Jackson
किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन का हत्यारा उनका डॉक्टर ही निकला। यह कहना हमारा नहीं बल्कि लॉस एंजेलिस की एक अदालत का है। जिसने सोमवार को पॉप गायक माइकल जैक्सन के निजी चिकित्सक कोनार्ड मरे को गैर इरादतन हत्या का दोषी बताया है।

कोर्ट का कहना है कि माइकल की मौत एक दवा के ओवरडोज के कारण हुई। जिसके बाद मरे को चार साल की सजा सुनायी जा सकती है। कोर्ट के इस फैसले के बाद माइकल के परिवार में एक राहत देखी गयी है।

गौरतलब है कि 25 जून 2009 को पॉप म्यूजिक की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन का देहांत हो गया था। जिस समय माइकल ने अंतिम सांस ली, उस समय माइकल लंदन में एक म्यूजिक शो करने जा रहे थे। लेकिन उसके पहले ही माइकल को मरणासन्न स्थिति में पाया गया था।

लास एंजेलिस काउंटी कोरोनर कार्यालय ने कहा है कि नशीली दवा प्रोपोफॉल की अधिक मात्रा लेने से पॉप संगीत के बादशाह जैक्सन की मौत हुई। जिस समय माइकल की मौत हुई तब वो मात्र 58 साल के थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फैसले के तुरंत बाद मरे को हथकड़ियां लगाकर जेल में भेज दिया गया। छह सप्ताह की सुनवाई के बाद सात पुरुषों और पांच महिला जजों वाली जूरी ने जैक्सन की मौत के लिए मरे को गैरइरादतन हत्या का दोषी करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X