माइकल जैक्सन ने खुद अपनी हत्या की !!

डॉक्टर के वकीलों ने दावा किया है कि माइकल ने खुद ही दवा के निर्धरित डोज से ज्यादा खुराक ली। वकीलों के मुताबिक मुरे ने माइकल को प्रोपोफोल की केवल 25 मिलीग्राम मात्रा लेने के लिए कहा था। बाद में जब मुरे वहां से हटे तो नींद न आने से परेशान 50 वर्षीय जैक्सन ने दवा की 20 मिलीलीटर की पूरी बोतल ही नसों के माध्यम से अपने रक्त में उतार ली थी। यह दवा की अत्यधिक खुराक थी जिससे उनकी मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि प्रोपोफोल दवा की अधिक खुराक लेने से माइकल का जून में निधन हो गया था और मुरे को उनकी हत्या के मामले में अदालती सुनवाई का सामना करना पड़ रहा है। वकीलों का यह भी कहना है कि माइकल लंबे समय से प्रोपोफोल लेने के आदी थे।
चिकित्सक न्यायालय पॉप संगीत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन मुकदमा हत्या court doctor michael jackson murder pop music pop singer


Click it and Unblock the Notifications