फ्रोज़न 2- एलसा की शक्तियों की परीक्षा लेगा नोक, एक अहम किरदार

By Staff

डिज़्नी का इतिहास रहा है कि उन्होंने कई यादगार करामाती जीव बनाए और उन्हें मानवीय गुण देकर उन्हें अविस्मरणीय चरित्र के तौर पर खड़ा किया है। ऐसा ही एक जादुई जीव है नोक (Nokk), जिसे हम फ्रोज़न के सीक्वल में देखने वाले हैं। वह समुद्र में रहने वाला प्रेत है, जो एक विकराल रूप लेता है और वनों के रहस्यों की रक्षा करता है।

नोक से एलसा का पहला सामना होता है, जब वह समुद्र की लहरों पर काबू पाने की और शायद इसे पार करने की कोशिश करती है। लहरें उसे बार बार पीछे ढ़केल जाती है, जब अचानक वह देखती है कि एक समुद्री घोड़ा उसका रास्ता रोक रहा है।

Frozen II

नोक से सहमति पाने के लिए, एक व्यक्ति को यह साबित करना होता है कि वे योग्य हैं और सम्मान अर्जित करते हैं। और यह एक लगभग असंभव कार्य होता है। जब एलसा उसका विरोध करती है तो नोक उसे जवाब मांगने के लिए कहता है, लेकिन वह कहती है कि वह एक नया रोमांच नहीं चाहती है।

ऐसे में हम देखते हैं कि एलसा की शक्तियां बढ़ती हैं और बर्फीले आकार लेती हैं, और उनमें से एक बर्फ का घोड़ा है, जिसकी रेखाएं विशाल राक्षसों का आकार लेने के लिए जल्दी से घुल जाती हैं। नोक एलसा की आत्म-खोज की यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उसकी क्षमताओं और गुणों का एक महत्वपूर्ण परीक्षण भी करता है।

इस समुद्री घोड़े के अलावा, फ्रोज़न 2 में एक छोटा salamander भी दिखेगा, जिसका नाम है ब्रूनी। ब्रूनी के साथ डिज्नी ने इस बार कुछ अनोखा कर अपना स्तर और ऊपर कर लिया है।

- दीपावली हाज़रा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X