डिज्नी चैनल पर कॉपीराइट का मुकदमा
मनोरंजन चैनल डिज्नी के खिलाफ एक लेखक ने यह आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है कि उसका लोकप्रिय धारावाहिक 'हन्ना मोन्टाना' उनकी पटकथा पर आधारित है।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार लेखक रिचर्ड फ्रांडुटो ने लास एंजेलिस की एक अदालत में डिज्नी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। रिचर्ड का दावा है कि चैनल द्वारा प्रसारित कार्यक्रम में जिस पटकथा का इस्तेमाल किया गया है उसे उन्होंने वर्ष 1990 में लिखा था।
रिचर्ड ने कहा कि डिज्नी के कार्यक्रम और उनकी पटकथा में ढेरों समानताएं हैं। उन्होंने चैनल पर नुकसान की भरपाई का दावा ठोका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











