लिंडसे की मां को उनकी सफलता पर विश्वास है
लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान के नशे और बिगड़ी लाइफस्टाइल को लेकर उनके पिता के बयान अक्सर आते रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी मां डीना ने बयान दिया है। डीना को अपनी बेटी पर पूरी विश्वास है। उन्हे लगता है कि लिंडसे के दिन फिर बदलेंगे और वह एक बार फिर खुद को साबित करके दिखाएंगी।
लिंडसे की मां डीना लोहान अपने पति की इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता कि लिंडसे की असामयिक मौत होगी। हालांकि वह अपने पति की लिंडसे को पुनर्वास केंद्र भेजे जाने वाली बात से सहमत हैं। डीना भी कहती हैं कि पुनर्वास के बाद उनकी बेटी की जिंदगी फिर पटरी पर आ जाएगी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक डीना कहती हैं कि 24 वर्षीय लिंडसे अपना जीवन और करियर दोबारा बनाने के लिए काम कर रही हैं और उन्हें दोबारा सफलता मिलेगी। डीना ने खुलासा किया है कि लिंडसे पुनर्वास के बाद अपने पैतृक शहर न्यूयार्क चली जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications