जहर है या प्यार है..तो पता नहीं, पर है 15 लाख का चुम्मा
यदि आपकी फेवरिट एक्ट्रेस आपको किस ऑफर करे, तो आप उसके लिए कितनी रकम चुका सकते हैं? जवाब नहीं सोच पाए न..तो आपको बता दें, एक व्यक्ति ने एक चैरिटेबल कार्यक्रम के दौरान एक टीवी अदाकारा से किस लेने के लिए करीब 15 लाख रुपये चुकाए।

इसे लोगों की दिवानगी का आलम ही कहेंगे कि एक किस के लिए 23 हजार डॉलर यानि की 15 लाख की भारी भरकम रकम खुशी खुशी दे दी जाए। दरअसल, अमेरिकन टीवी एक्ट्रेस डाएना अग्रोन एक सोशल नेटवर्किंग साइट की 10वीं सालगिरह के मौके पर बतौर मेहमान कार्यक्रम में मौजूद थीं। कार्यक्रम में डाएना ने एक चैरिटेबल इवेंट में भी शिरकत किया। इसी इवेंट में इस टीवी एक्ट्रेस को किस करने के लिए बोली लगाई गई थी।
अब आई बोली लगाने की बारी। तो आपको बता दें, यह बोली 1000 डॉलर से शुरू हुई, जो 23,000 डॉलर (14,63,490 रुपये) पर आकर रुकी। वादे के मुताबिक, डाएना ने सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को सबके सामने चूमा।
गौरतलब है कि, डाएना की यह किस चैरिटी के तौर पर नीलाम की गई थी। इसके एवज में मिलने वाली राशि को युद्ध प्रभावित बच्चों की सहायता के लिए खर्च किया जाएगा। बहरहाल, चैरिटी के लिए लिया गया यह कदम कुछ नया और अनोखा तो जरूर है।


Click it and Unblock the Notifications