देव-फ्रीडा एक साथ है: अनिता पटेल
भले ही फ्रीडा पिंटो और देव पटेल एक दूसरे के साथ होने से इंकार कर रहे हो लेकिन देव की मां अनिता पटेल ने कहा है कि दोनो एक साथ है।
ऑस्कर पुरस्कार समारोह में धूम मचाने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से दोनों चर्चा में आए थे। गौरतलब हो कि फिल्म में भी दोनों ने प्रेमी जोड़े की भूमिका अदा की थी।
हाल ही में दोनों को इजरायल के एक रेस्तरां में एक दूसरे के काफी नजदीक देखा गया। वहां देव खुद फ्रीडा से मिलने के लिए गए हुए थे। फ्रीडा एक इजरायली फिल्म मिरल में काम कर रही है।
देव की मां अनिता पटेल ने कहा, '' फ्रीडा सचमुच में बहुत खूबसूरत है। दोनों को एक साथ देखकर खुशी होती है। जब देव फ्रीडा से मिलने इजरायल गया तो मुझे पता था।''


Click it and Unblock the Notifications