देव-फ्रीडा की सगाई?

फिल्मी पार्टियों से लेकर सार्वजनिक जगहों पर दोनों को अकसर साथ-साथ देखा जाता है और इसी के कारण किसी ने इन दोनों की सगाई की झूठी खबर इंटरनेट पर डाल दी। बस फिर क्या था, देव की मां ने जब अपने बेटे की सगाई की ऑनलाइन खबरें पढ़ीं तो वह बहुत परेशान हो गईं।
फ्रीडा-देखें की तस्वीरें देखें
फिर देव पटेल को अपनी मां को समझाना पड़ा ये कि ये खबरें गलत हैं और इसे लेकर उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम" के मुताबिक देव का कहना है, "मां की ही तरह मुझे भी अपनी ही सगाई की खबर पर विश्वास नहीं हुआ जबकि कुछ हुआ ही नहीं था। मेरे और फ्रीडा के बीच में सब कुछ बहुत अच्छा चल है और फिलहाल मैं एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हूं।"
20 साल के देव कहते हैं कि कभी-कभी उनके संबंधों की अफवाहें इतनी बढ़ जाती हैं कि उनकी मां के सामने उन्हें सफाई देनी पड़ती है। खैर देव कहते हैं कि उनकी मां के परेशान होने का कारण है कि जब वो अपने काम पर जाती हैं तो वहां उनसे सब इसी तरह के सवाल करते हैं और वो परेशान हो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











