भारत आएंगी डेमी मूर!

By Staff

Demi Moore
हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर और अभिनेता डेविड डॉचोव्ने के अपनी आगामी फिल्म 'द जोंसेस' के प्रीमियर के अवसर पर भारत पहुंचने की खबर है।

इस फिल्म के निर्माण में भारतीय कंपनी-विस्तार रेलीगेयर फिल्म फंड भी सहयोगी है। इस कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीतल तलवार ने बताया, "मैं दावे के साथ नहीं कह सकता क्योंकि इस संबंध में मुझे पक्के तौर पर कोई जानकारी नहीं।"

ऐसा कहा जा रहा है कि विस्तार रेलीगेयर ने निर्देशक डेरेक बोर्ट की इस फिल्म का प्रीमियर लंदन के अलावा भारत में भी कराने का फैसला किया है और यही कारण है कि मूर और डॉचोव्ने के भारत आने की खबरें सामने आ रही हैं।

'द जोंसेस' हास्य पर आधारित 93 मिनट की संपूर्ण पारिवारिक फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसे परिवार पर आधारित है जो वाशिंगटन के एक मशहूर रिहायशी इलाके में रहता है। इस फिल्म के निर्माण में 1.2 करोड़ डॉलर खर्च हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X