बच्चा नही गोद लेंगी डेमी मूर
हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर ने इन खबरों को गलत बताया है कि वह और उनके पति एश्टन कचनर एक बच्चे को गोद लेने की योजना बना रहे हैं।
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के अनुसार एक अमेरिकी पत्रिका ने पिछले सप्ताह खबर दी थी कि मूर के गर्भधारण करने में नाकाम रहने की वजह से वह उनके पति बच्चे को गोद लेने की योजना बना रहे हैं।
लेकिन मूर ने कहा है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। मूर और उनके पूर्व पति ब्रूस विल्स के तीन बच्चे हैं।
उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है, "आपने जो उसमें पढ़ा है मैं उस पर यकीन कर ही नहीं सकती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











