पति के शो में शिरकत नहीं करेगी डेमी
हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर ने उन अफवाहों का खंडन किया है कि वे अपने पति अस्टन केचर के नए टीवी शो द ब्यूटीफुल लाइफ में शिरकत करने जा रहीं है।
वर्षीय डेमी हाल में अपने पति के साथ द ब्यूटीफुल लाइफ के सेट पर दिखाई दी थी। इससे लोगों ने अंदाजा लगा लिया था वे शो में शिरकत करने वाली है। यही नहीं कहा जा रहा था कि डेमी एक ऐसे किरदार मे है जो प्लास्टिक सर्जरी करवाने के पीछे पागल है।
लेकिन डेमी ने पूरी तरह से इस खबर को खारिज कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











