ब्रिटनी की माँग घटी
हॉलीवुड पॉप साम्राज्ञी ब्रिटनी स्पीयर्स आजकल सदमे में हैं। इस बार उनका दुख वाकई गंभीर है। ब्रिटनी को उसके दर्शकों ने खारिज कर दिया है।
ये बात कुछ दिन पहले सामने आयी जब ब्रिटनी ने अपना कार्यकम आयोजित किया और वहाँ पर दर्शकों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम रही। एक समय लाखों दिलों की धड़कन रह चुकी ब्रिटनी के लिए इस से बुरी खबर और क्या हो सकती है। ब्रिटनी इस कार्यक्रम के बाद से बेहद सकते में हैं।
उधर ब्रिटनी के प्रशंसकों का कहना है कि पॉप गायिका के प्रदर्शन का स्तर पहले के मुकाबले काफी खराब था। इसलिए लोग उन्हे सुनने नहीं आए। कुछ दर्शकों ने यह भी कहा कि मंच इतनी घटिया बना था कि हम लोग ब्रिटनी का कार्यकम बड़ी स्क्रीनों पर भी नहीं देख पाये।
वजह चाहे जो कुछ हो पर इस से ये तो पता चलता ही है कि ब्रिटनी की माँग अब घट रही है। पहले से काफी मुसीबतों से घिरी ब्रिटनी के लिए ये एक और बुरी खबर है।


Click it and Unblock the Notifications











