सात सप्ताह बाद 'अवतार' का सम्मोहन टूटा

By Jaya Nigam

Avatar
ऐसा लगता है कि कल्पनाओं पर आधारित जैम्स कैमरून की महान फिल्म 'अवतार' का तिलिस्म अब टूट चुका है क्योंकि प्रदर्शित होने के सात सप्ताह के बाद यह फिल्म अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

'अवतार' का तिलिस्म तोड़ने वाली फिल्म 'डीयर जॉन' है, जिसकी कहानी प्यार पर आधारित है। इस फिल्म में चैनिंग तारुम और अमांडा सेफ्रेंड ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

वेबसाइट 'आईएमबी डॉट कॉम' के मुताबिक 'डीयर जॉन' निकोलस स्पार्क के उपन्यास पर आधारित फिल्म है। स्पार्क के उपन्यास पर आधारित यह पांचवीं फिल्म है। फिलहाल 'डीयर जॉन' अमेरिका के 2,969 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है और इसने पहले ही सप्ताह में 3.24 करोड़ डॉलर का व्यापार कर लिया है।

दूसरी ओर 'अवतार' का जादू सात सप्ताह के बाद कम होता दिख रहा है। 47 दिनों में 60.1 करोड़ डॉलर का व्यापार करने के बाद यह फिल्म अब 'डीयर जॉन' की लोकप्रियता के आगे पिछड़ती दिख रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X