व्हाइट हाउस नहीं जाएंगे रॉबर्ट
हॉलीवुड अभिनेता रोबर्ट डी नेरो ने अपने सम्मान में आयोजित होने वाले व्हाइट हाउस के एक समारोह में शिरकत करने से इंकार कर दिया।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार ऑस्कर विजेता अभिनेता रोबर्ट ने कहा कि यदि उनके पांच बच्चों को समारोह में शामिल होने की अनुमति मिलेगी तो ही वह इसमें शिरकत करेंगे।
व्हाइट हाउस में रोबर्ट के सम्मान में रविवार को समारोह आयोजित होने वाला था। रोबर्ट ने कहा कि उन्होंने व्हाइट हाउस के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की थी।
रोबर्ट ने कहा, "हां, यह सच है कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है और मैं अपने पूरे परिवार की बात करता हूं। मैंने व्हाइट हाउस के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actor america artist अभिनय अभिनेता अमेरिका कलाकार परिवार फिल्म बच्चे रॉबर्ट डी नीरो व्हाइट हाउस हॉलीवुड children family film hollywood robert de niro white house


Click it and Unblock the Notifications