बेकहम दम्पति दिखे अंत:वस्त्रों में

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान बेकहम सफेद अंत:वस्त्रों में नजर आए जबकि उनकी पत्नी ने कुछ उत्तेजक दृश्यों का फिल्मांकन किया।
ऐसा माना जा रहा है कि इस विज्ञापन की शूटिंग के लिए कंपनी बेकहम दंपति को 3.2 करोड़ पाउंड जैसी मोटी रकम देगी।
इससे पहले बेकहम और विक्टोरिया अकेले-अकेले अर्मानी के लिए विज्ञापन कर चुके हैं लेकिन इस बार उनके साथ-साथ होने के कारण इस विज्ञापन की कीमत और महत्ता बढ़ गई है।
इस विज्ञापन को मिलान फैशन वीक के शुरुआत से पहले इटली के शहर मिलान में एक बड़े बिलबोर्ड पर लगाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











