मुम्‍बई हमला: अभिनेता ने बचाई जान

रविवार को मुंबई के अस्पताल से दिए एक टेलीविजन साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "मेरे हाथ में गोली लगी और वह एकदम खून से लाल हो गया, अभी मैं संभल ही पाता कि एक और गोली मेरे पैर में लगी।" उन्होंने कहा कि तीसरी गोली उनके शरीर के पिछले हिस्से में लगी और चौथी उनके सिर को छूकर निकल गई।
उन्होंने बताया कि वे तुरंत ओबेराय होटल के रेस्टोरेंट के फर्श पर लेट गए और लंबे समय तक वहीं पड़े रहे। उन्होने कहा कि फिल्मों के अपने अनुभव के आधार पर वे मृतक की तरह पड़े रहना चाहते थे।
उन्होंने बताया कि जब आतंकवादी वहां से चले गए तो वे रेंगते हुए बाहर निकले जहां से उन्हें टैक्सी से अस्पताल ले जाया गया।
रुडर ने बताया कि वे वर्जीनिया के एक ध्यान समूह के साथ भारत आए थे।


Click it and Unblock the Notifications