'सेक्स' से हुई डेविड कैरिडीन की मौत

फिल्म 'किल बिल' के स्टार कलाकार 72 वर्षीय डेविड का शव पिछले हफ्ते बैंकाक के होटल से बरामद हुआ था। डेविड के परिजनों ने संघीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग की थी।
डेविड की मौत को लेकर बैंकाक पुलिस ने विवादास्पद बयान जारी किया था। पुलिस ने पहले इसे आत्महत्या करार दिया और बाद में कहा कि डेविड की दम घुटने से हुई थी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बैंकाक में हुए पोस्टमार्टम से पता चला कि डेविड की मौत की वजह अलग तरीके से किए गए सेक्स के कारण हुई। बाद में कैलीफोर्निया में भी पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि डेविड ने आत्महत्या नहीं की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
आत्महत्या डेविड कैरिडीन पोस्टमार्टम रिपोर्ट बैंकाक मौत सेक्स हॉलीवुड अभिनेता death forensic analysis hollywood kill bill kung fu suicide


Click it and Unblock the Notifications