बेकहम बनेंगे बेहतर खानसामा

वेबसाइट 'हॉलीवुड डॉट कॉम' के मुताबिक अपने इसी प्रयास के तहत बेकहम इन दिनों पाक कला कक्षाओं में हाजिरी लगा रहे हैं।
बेकहम ने कहा, "मैंने हाल ही में एक कुकरी क्लास में नामांकन कराया है। मैं इस दौरान 120 घंटों तक खाना पकाने की कला सीखूंगा। मेरी हमेशा से एक अच्छा खानसामा बनने की इच्छा रही है। खाना बनाना मुझे पसंद रहा है। अब जबकि मैं इटली में हूं, मैं पास्ता बनाने की कला सीख सकता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











