बेकहम ने बेटे को सेक्स एजुकेशन दी
दुनिया के नामचीन फुटबाल खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले मशहूर खिलाड़ी डेविड बेकहम एक समझदार पिता का फर्ज भी अदा कर रहे हैं। बेकहम अपने 11 वर्षीय पुत्र ब्रुकलिन को यौन शिक्षा के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मशहूर फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम से शादी रचाने वाले 35 वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी बेकहम अपने बड़े पुत्र के साथ बैठकर जीवन के तथ्यों के बारे में चर्चा करते हैं। दरअसल ब्रुकलीन ने आजकल एक नए स्कूल में दाखिला लिया जहां कई लड़कियां उसकी दोस्त बन गईं हैं।
सूत्रों के मुताबिक बेकहम ने कहा, "ब्रुकलिन एक नए स्कूल में जा रहा है। वह लड़कियों की तरफ आकर्षित हो रहा है इसलिए मैंने उसके साथ यौन विषयों पर बात की।"
More from Filmibeat
डेविड बेकहम फुटबॉल फैशन बेटा विक्टोरिया बेकहम शिक्षा सेक्स david beckham education fashion football victoria beckham


Click it and Unblock the Notifications












