रॉक स्टार डेव डी का निधन
ब्रिटेन के प्रमुख रॉक स्टार डेव डी का निधन हो गया। 65 वर्षीय डी लंबे से कैंसर से जूझ रहे थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुलिस अधिरकारी का पद छोड़कर डी ने संगीत की दुनिया में कदम रखा था। वे 60 के दशक के ब्रिटेन के सर्वाधिक लोकप्रिय रॉक स्टार थे।
डी का मूल नाम डेविड हार्मन था। उन्होंने संगीत प्रेमियों को वर्ष 1960 में आठ सुपरहिट गीत दिए थे। सितम्बर 1969 में उन्होंने अपने रॉक बैंड से नाता तोड़ लिया था। वे गत तीन वर्षो से कैंसर से जूझ रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications