डैनी बॉयल ने जूतों के डिब्बे में छुपा रखी है ऑस्कर ट्रॉफी
ऑस्कर पुरस्कार विजेता निर्देशक डैनी बोयल ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी ऑस्कर ट्रॉफी अपने पलंग के नीचे जूतों के डिब्बे में छुपाकर रखी है। बोयल ने फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार जीता था।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक बोयल ने कहा, 'इसे मैंने अपने पलंग के नीचे जूतों के डिब्बे में रखा है। मैं हर दिन इसे खोलकर देखता हूं और फिर पलंग से उठता हूं। आप इसे देख नहीं सकते। यह कमरे में हाथी की तरह होती है जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।' बोयल को हाल ही में उनकी फिल्म '127 आवर्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












