अभिनय छोड़ेगे डेनियल रेडक्लिफ

वेबसाइट डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके ने खबर दी है कि हैरी पोर्टर श्रृंखला की फिल्मों में लुशियस मेल्फोए की भूमिका निभाने वाले जैसन का कहना है कि रेडक्लिफ के सामने हॉलीवुड में एक लंबा भविष्य है लेकिन एक अभिनेता के रूप मे नहीं।
जैसन ने कहा, "वह निर्देशक या निर्माता बनने की क्षमता रखते हैं। उन्हें पर्दे के पीछे काम करना बहुत अच्छा लगता है।"
रेडक्लिफ ने महज 11 साल की उम्र में हैरी पोर्टर श्रृंखला की फिल्मों में प्रमुख किरदार निभाना शुरू किया था। उनकी उम्र इस समय 19 वर्ष है और वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











