हैरी और हरमायनी दिखेंगे न्यूड
हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर के अगले भाग में डेनियल रेडक्लिफ और एम्मा वाटसन न्यूड पोज देंगे। पीटर शॉफेर द्वारा 1973 में लिखित मशहूर नाटक 'इक्वस' के मंचन के दौरान मंच पर निर्वस्त्र होने के बाद हॉलीवुड अभिनेता डेनिएल रेडक्लिफ 'हैरी पॉटर' श्रृंखला की अगली फिल्म में दर्शकों को एक बार फिर निर्वस्त्र दिखेंगे।
रेडक्लिफ ने आगामी फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हॉलोज' के एक दृश्य में अभिनेत्री एम्मा वॉटसन के साथ निर्वस्त्र होंगे। वॉटसन इस फिल्म में हरमायनी ग्रैंजर का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म के निर्देशक डेविड येट्स ने कहा, "नई फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य हैं, जिनमें रेडक्लिफ निर्वस्त्र होंगे। हम फिलहाल इस बात को लेकर गहन सोच-विचार में हैं कि इन दृश्यों को किस तरह पेश किया जाए।"
'हैरी पॉटर एंड द डेथली हॉलोज' का निर्माण दो भाग में किया गया है। इस फिल्म का पहला भाग अगले वर्ष प्रदर्शित होगा, लेकिन यह अब तक साफ नहीं हो सका है कि रेडक्लिफ के निर्वस्त्र होने के दृश्य फिल्म के किस भाग में दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











