गर्लफ्रैंड के लिए खाना बनाने के साथ साफ-साफाई भी सीखेंगे डेनियल रेडक्लिफ

सूत्र के अनुसार डेनियल की गर्लफ्रैंड रोजी कोकर ने उन्हें दो साल का समय दिया है जिसमें वह गृहस्थी का कामकाज सीख सकें। इस बारे में रेडक्लिफ का कहना है उन्होंने अपनी प्रेमिका से वायदा तो नहीं किया लेकिन हां अब उनका लक्ष्य यही रहेगा कि वह अपने आप को सुधारें। उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द ही सारे काम सिख सकेंगे।
डेनियल और रोजी एक दूसरे के साथ पिछले एक साल से डेटिंग कर रहे हैं। रेडक्लिफ ने अपने इस अफेयर की बात काफी समय से सबसे छिपाकर रखी थी। अपने अफेयर के बारे में उन्होंने हैरी पॉटर की लास्ट सिरीज 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज' के समय मीडिया में बताया।


Click it and Unblock the Notifications











