हैरी पॉटर का मनपसंद ठिकाना अमेरिका नहीं लंदन
'हैरी पॉटर' श्रंखला की फिल्मों के अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ कहते हैं कि वह अभिनय के लिए ब्रिटेन छोड़कर स्थायी रूप से अमेरिका में बसने की कल्पना भी नहीं कर सकते।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 21 वर्षीय रेडक्लिफ अमेरिका में काम करके बहुत खुश हैं लेकिन वह हमेशा के लिए ब्रिटेन नहीं छोड़ सकते। रेडक्लिफ कहते हैं, "मेरा अमेरिकी उच्चारण अच्छा है लेकिन मैं हमेशा अमेरिका में रहने के विषय में नहीं सोचता। कैलीफोर्निया में रहना बहुत अच्छा है लेकिन मैं ब्रिटिश हूं और मुझे लंदन पसंद है।"
वह कहते हैं कि उन्हें लंदन की अपनी जिंदगी और दोस्त पसंद हैं। उन्हें लास एंजेलिस में फिल्म में काम करना पसंद है लेकिन वह स्थायी रूप से यहां रहने के विषय में नहीं सोच सकते।
actor america अभिनेता अमेरिका डेनियल रेडक्लिफ ब्रिटेन लंदन हैरी पॉटर हॉलीवुड britain daniel radcliffe harry potter hollywood london


Click it and Unblock the Notifications
