डेनियल क्रेग ने भी आखिरकार योग की महत्ता मान ली
'द मिरर" नामक समाचार पत्र के अनुसार हॉलीवुड फिल्मों में जेम्स बाण्ड की नई भूमिका निभाने वाले अभिनेता डेनियल क्रेग ने भी आखिरकार योग की महत्ता मान ही ली. क्रेग को जिमखाने में कसरत करने से नफरत है, मगर योग के आसनों का वे पूरा आनंद ले रहे हैं.
वे योग द्वारा अपने लुक्स को तरोताजा करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. तभी तो वे अपनी आने वाली फिल्म में योग की सहायता से खुद को तरोताजा करने में जुटे हैं.
गौरतलब है कि क्रेग ने अपनी पहली फिल्म 'कैसिनो रॉयल" में जहाँ एक ओर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता, वहीं उनके शानदार लुक्स ने भी उन्हें अलग पहचान दी.
इस फिल्म की सफलता के बाद मिलने वाली प्रसिद्धि से तंग आ चुके क्रेग योग के अभ्यासों द्वारा न केवल अपने शरीर को बेहतरीन लुक्स दे रहे हैं, बल्कि वे अपने मन को भी तरोताजा करते हुए अपने आप को अगली फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार करने में जुटे हैं.


Click it and Unblock the Notifications